doc/README.hi.md
Read this document in other languages: Deutsch, English, Español, Français, हिन्दी, Italiano, 한국어, Português Brasil, Polski, ਪੰਜਾਬੀ , 日本語, Română, Soomaali, Türkçe, 正體中文, অসমীয়া, うちなーぐち, Српски , العربية
[!warning] <b>यह एक बीटा संस्करण है, तो अगर आपको इसमें बग्स नज़र आते हैं, कृपया हमारे GitHub रिपॉज़िटरी के ज़रिए एक समस्या खोल दें।</b>
<b>NewPipe या इसके किसी फोर्क को Google Play Store पर डालने पर Store के नियमों और शर्तों का उल्लंघन होता है।</b>
न्यूपाइप वर्तमान में इन सेवाओं का समर्थन करता है:
<!-- हम सेवा वेबसाइटों को अलग से लिंक करते हैं ताकि लोग गलती से ऐसी वेबसाइट न खोल लें जिसे वे खोलना नहीं चाहते। -->जैसा कि आप देख सकते हैं, न्यूपाइप कई वीडियो और ऑडियो सेवाओं का समर्थन करता है। इसकी शुरुआत YouTube से हुई, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अन्य लोगों ने अन्य सेवाएँ जोड़ी हैं, जिससे न्यूपाइप और भी बहुमुखी बन गया है!
परिस्थितियों और लोकप्रियता के कारण, YouTube इन सेवाओं में से सबसे अच्छा समर्थित है। यदि आप इनमें से किसी भी अन्य सेवा का उपयोग करते हैं या उससे परिचित हैं, तो कृपया उनके लिए समर्थन को बेहतर बनाने में हमारी सहायता करें! हम SoundCloud और PeerTube के लिए मेंटेनरज़ की तलाश कर रहे हैं।
यदि आप कोई नई सेवा जोड़ना चाहते हैं, कृपया पहले हमसे संपर्क करें! हमारे प्रलेख में यह बताया गया है कि ऐप और NewPipe Extractor में एक नई सेवा कैसे जोड़ी जा सकती है।
NewPipe ना ही किसी Google फ्रेमवर्क लाइब्रेरी, और ना ही YouTube के API का इस्तेमाल करता है। इस ऐप को चलाने के लिए सिर्फ वेबसाइट्स से जानकारी प्राप्त करने की ज़रूरत है, तो इस ऐप का इस्तेमाल उन डिवाइसों पर भी किया जा सकता है जिनपर Google की सेवाएँ स्थापित नहीं हैं। और NewPipe जैसे कॉपीलेफ्ट किए गए मुक्त सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल करने के लिए आपको YouTube खाते की ज़रूरत नहीं।
आप इनमें से किसी एक तरीके से NewPipe को स्थापित कर सकते हैं:
ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं के लिए पहला तरीका ठीक है। पहले और दूसरे तरीके से स्थापित APK एक-दूसरे के अनुकूल हैं, मगर तीसरे तरीके से स्थापित APK से नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पहले और दूसरे तरीके में एक ही (हमारे) हस्ताक्षर कुँजी का इस्तेमाल हुआ है, मगर तीसरे तरीके में दूसरे (F-Droid के) हस्ताक्षर कुँजी का इस्तेमाल किया जाता है। चौथे तरीके से अपना डीबग APK फ़ाइल बनाने पर कुँजी की ज़रूरत ही नहीं पड़ती। कुँजियों से यह निश्चित किया जाता है कि उपयोगकर्ता कहीं ऐप पर कोई दुर्भावनापूर्ण अपडेट तो स्थापित नहीं कर रहा।
इस दौरान अगर आप स्रोत बदलना चाहते हैं (मान लीजिए NewPipe की मूल सुविधा खराब हो गई और F-Droid पर कोई अपडेट नहीं आया है), हम इस अनुदेश का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे:
<b>ध्यान दें: जब आप किसी डेटाबेस को आधिकारिक ऐप में आयात कर रहे हैं, तो हमेशा सुनिश्चित करें कि यह वही है जिसे आपने आधिकारिक ऐप से निर्यात किया था। यदि आप आधिकारिक ऐप के अलावा किसी एपीके से निर्यात किया गया डेटाबेस आयात करते हैं, तो यह चीजों को तोड़ सकता है। ऐसी कार्रवाई समर्थित नहीं है, और आपको ऐसा केवल तभी करना चाहिए जब आप पूरी तरह से आश्वस्त हों कि आप जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं।</b>
चाहे आप अपने विचार जोड़ना चाहे, या अनुवाद, डिज़ाइन में बदलाव, कोड में सफ़ाई, या कोड में भारी बदलाव, सहायता ज़रूर करें। जितने योगदान हो, ऐप उतनी ही बेहतर होती जाती है!
अगर आप योगदान करना चाहते हैं, हमारे योगदान के दिशानिर्देश देखें।
<a href="https://hosted.weblate.org/engage/newpipe/"> </a>यदि आपको न्यूपाइप पसंद है, तो दान भेजने के लिए आपका स्वागत है। आप Liberapay से दान कर सकते हैं। हम Liberapay को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि यह ओपन-सोर्स और गैर-लाभकारी दोनों है। न्यूपाइप को दान देने के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
<table> <tr> <td><a href="https://liberapay.com/TeamNewPipe/"></a></td> <td><a href="https://liberapay.com/TeamNewPipe/"></a></td> <td><a href="https://liberapay.com/TeamNewPipe/donate"></a></td> </tr> </table>NewPipe परियोजना का लक्ष्य है मीडिया वेब सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए एक निजी, गुमनाम अनुभव प्रदान करना, इसलिए यह ऐप आपकी अनुमति के बिना कोई भी डेटा प्राप्त नहीं करती है। NewPipe की गोपनीयता और शर्तों में विस्तार से बताया गया है कि क्रैश रिपोर्ट भेजते समय या हमारे ब्लॉग पर टिप्पणी जोड़ते समय कौन-कौन-सी डेटा भेजी जाती है। आपको दस्तावेज़ यहाँ मिल जाएगा।
NewPipe ओपन सोर्स सॉफ़्टवेयर है: आप इच्छानुसार इसे सुधार सकते हैं, जाँच सकते हैं, बाँट सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं। विशिष्ट रूप से, आप मुक्त सॉफ़्टवेयर संस्थान द्वारा परिभाषित GNU साधारण सार्वजनिक लाइसेंस के संस्करण 3 या फिर वैकल्पिक रूप से किसी नवीन संस्करण के शर्तों के अनुसार इसे दोबारा बाँट सकते हैं और/या बदल सकते हैं।